ramcharitmanas
✕

कच्चे तेल की ज्यादा कीमतें आर्थिक वृद्धि के लिए बड़ा खतरा : मूडीज

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (12:32 IST)
नई दिल्ली। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बुधवार को कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें देश की आर्थिक वृद्धि के लिए मुख्य जोखिम हैं, हालांकि पेट्रोल एवं डीजल पर दी जाने वाली छूट में सुधार से जोखिम कम हुआ है।
 
मूडीज और उसकी सहयोगी इकाई इक्रा द्वारा किए गए सर्वेक्षण में निवेशकों ने कच्चे तेल की अधिक कीमतों को आर्थिक वृद्धि के लिए मुख्य जोखिम बताया और कहा कि 3.3 प्रतिशत राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल है। निवेशकों ने कहा कि सार्वजनिक बैंकों के पुनर्पूंजीकरण की सरकार की योजना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि बैंक योजना के हिसाब से पूंजी नहीं जुटा पाए हैं।
 
मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सर्वेक्षण में शामिल लोगों की राय की तरह हम भी कच्चे तेल  की अधिक कीमतों को आर्थिक वृद्धि के लिए जोखिम मानते हैं, हालांकि पेट्रोल एवं डीजल पर दी जाने वाली छूट खत्म करने से जोखिम कम हुआ है। अब सिर्फ केरोसिन तेल और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (रसोई गैस) पर ही छूट दी जाती है।
 
सार्वजनिक बैंकों के पुनर्पूंजीकरण की योजना के बारे में मूडीज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पुनर्पूंजीकरण न्यूनतम नियामकीय पूंजी जरूरतों की पूर्ति में पर्याप्त होगा, पर यह ऋणवृद्धि को बढ़ाने में अपर्याप्त होगा। उसने कहा कि बैंक सरकार के पुनर्पूंजीकरण की योजना के हिसाब से शेयर बाजारों से पूंजी जुटा नहीं पाए हैं। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख