शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crime in UP, girl, girl set to fire, Kanpur
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (18:08 IST)

UP: सोती हुई बच्ची को अगवा कर जिंदा जलाया, दुष्कर्म की आशंका

UP: सोती हुई बच्ची को अगवा कर जिंदा जलाया, दुष्कर्म की आशंका - Crime in UP, girl, girl set to fire, Kanpur
उत्‍तर प्रदेश में दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है। कानपुर में एक 12 साल की बच्‍ची के साथ पूरी बेरहमी के साथ जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। पिता ने तहरीर पर दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बच्ची की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में आधी जली हुई हालत में मिली है। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

एडीजी भानु भास्कर और आईजी मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचें। मामले में गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। बगल में ही दूसरी चारपाई पर बच्ची की दादी भी सो रहीं थी। सुबह जब सभी उठे तो बच्ची नहीं दिखाई दी।

आस-पास तलाशी शुरू हुई तो घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में बच्ची की अधजली लाश मिली। बगल में एक चारपाई भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदे ने चारपाई पर दुष्कर्म किया और खुद बचने के लिए बच्ची को वहीं जला दिया।