dharma sangrah
✕

आखिर सांप की किस प्रजाति से चीन में पसर रहा ‘कोरोनावायरस’

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (17:45 IST)
दुनिया अब कोरोनावायरस से दहशत में है। हालांकि फिलहाल यह सिर्फ चीन में देखा जा रहा है। लेकिन इसकी आहट से भारत भी अलर्ट हो गया है। उधर चीन में तेजी से फैलने के कारण वहां कई शहरों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

अब तक इस खतरनाक वायरस से देशभर में 41 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में हज़ारों की संख्या में लोग इस बीमारी के लक्षण की शिकायत कर रहे हैं। इस बीच वुहान (Wuhan) के बाद कई और शहरों को भी बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। लोगों को शहर छोड़ने के लिए मना कर दिया गया है। इसके बारे में अब तक कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं मिलने के कारण इसे लेकर चिंता और ज्‍यादा बढ गई है।

चीन में फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर पूरी दुनिया सक्‍ते में है। अलग-अलग मेडिकल एजेंसियां इसकी खोज में लगी हुई हैं। जिस तरह से चीन में इस वायरस से लोगों की जिंदगियां जा रही हैं, उसे देखते हुए जितनी जल्‍दी हो सके इस पर काबू पाया जाना बेहद अनिवार्य हो गया है।

फिलहाल जो रिपोर्ट्स सामने आईं हैं, उसमें कहा जा रहा है कि यह सांप की दो प्रजातियों की वजह से फैल रहा है। आईए जानते हैं क्‍या कहती है रिपोर्ट्स।

क्‍या कहती है रिपोर्ट्स?
दरअसल इस वायरस को लेकर रोजाना नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। सीएनएन न्यूज पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सांप की एक खास तरह की प्रजाति इस वायरस का कारण है। कहा जा रहा है कि यह वायरस Chinese krait और Chinese cobra सांप से आया है। ये दोनों ही बेहद जहरीले सांप हैं। इसी रिसर्च को महत्वपूर्ण मानकर वायरस के इलाज में इसकी मदद ली जा सकती है।

कुछ ही समय पहले वर्ल्‍ड हैल्‍थ ऑर्गनाईजेशन (WHO) ने भी यह बताया था कि यह वायरस जानवरों से संबंधित है। तब डब्‍लूएचओ ने कई जानवरों के नाम लिए थे। इसके अलावा वायरस को लेकर मांस और मछली बाजारों पर भी संदेह जाहिर किया गया था। इसी के बाद कोरोना वायरस का जेनेटिक डिटेल्स बेस्ड एनालिसिस किया गया है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख