dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update : 7 दिन में 6 बार मिले 40,000 से ज्यादा नए मरीज, एक्टिव केसेस भी बढ़े

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:12 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। पिछले 7 दिनों में 6 बार 40,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले लोगों के मन में तीसरी लहर को आशंका को बल दे रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 47,092 नए मामले सामने आए, 35,181 रिकवर हुए जबकि 509 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 11,402 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
मंत्रालय के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 28 लाख 57 हजार 937 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 20 लाख 28 हजार 825 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 3 लाख 89 हजार 583 लोगों का इलाज चल रहा है। महामारी की वजह से अब तक 4 लाख 39 हजार 529 लोग मारे जा चुके हैं।
 
 
सितंबर की पहली तारीख को देश में 16 लाख 84 हजार 441 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक कुल 52 करोड़, 48 लाख, 68 हजार, 734 लोगों के सेंपल लिए जा चुके हैं।
 
टेंशन बढ़ा रहा है केरल : केरल में कोरोनावायरस की बढ़ती रफ्तार ने देश में थर्ड वेव की टेंशन को बढ़ा दिया है। पिछले कई से 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केरल में कोरोना संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट 18 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 32,803 नए मामले आए। इस अवधि के दौरान 21,610 लोग कोरोना से ठीक हुए। 24 घंटे में 173 लोगों की कोरोना से जान गई।
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगला लेख