Daily Horoscope
✕

आनंद महिंद्रा ने बताया महाराष्‍ट्र में कैसे काबू होगा ‘कोरोना’

Updated: मंगलवार, 16 मार्च 2021 (18:17 IST)
देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ने पर चिंता जताई है। आनंद महिंद्रा ने इसे लेकर अपने एक ट्वीट के जरिए खास सलाह दी है।

उन्होंने कहा, कि महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं, उनको लेकर निश्चित तौर पर फिक्र होनी चाहिए और इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिएं। हालांकि, उन्होंने लॉकडाउन लगाने की बजाय टीकाकरण तेज करने की मांग की है।

आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लागू करने से जुड़ी एक खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, देश में हर रोज कोरोना के जो नए मामले आ रहे हैं, उसमें आधे से ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं।

महाराष्ट्र देश की आर्थिक गतिविधि का केंद्र है, यहां कड़ी पाबंदिया या लॉकडाउन राज्य को कमजोर करेगा। मेरा मानना है कि महाराष्ट्र में हर इच्छुक व्यक्ति को टीका लगाया जाए। इसके लिए आपातकालीन अनुमति दी जाए और टीकाकरण तेज किया जाए। जहां तक मेरी जानकारी है, देश में वैक्सीन की कमी नहीं है।

उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को टैग भी किया है। ट्विटर पर एक यूजर के महाराष्ट्र में टेस्टिंग तेज करने की सलाह पर भी आनंद महिंद्रा ने वैक्सीनेशन में तेजी की बात कही है। आनंद महिंद्रा ने कहा, कि मैं टेस्टिंग तेज करने की बात ये भी सहमत हूं, लेकिन जब तक टीकाकरण में तेजी नहीं आएगी, हम कोरोना की कभी दूसरी, कभी तीसरी तो कभी चौथी वेव का शिकार होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 15,051 नए मामले आए थे, तथा COVID-19 के चलते पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई थी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख