Daily Horoscope
✕

क्‍या अवसाद और तनाव झेल रहे मरीजों पर कोरोना टीका काम नहीं करेगा?

Updated: शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (16:06 IST)
कोरोना वैक्‍सीन लगाई जाने की तैयारि‍यां लगभग हो चुकी हैं। जल्‍दी सरकार की गाइडलाइंस के मुताबि‍क लोगों को टीके का लाभ मिल सकेगा।

ऐसे में हाल ही में आई एक रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग अवसाद, तनाव और अकेलापन जैसी तकलीफों से जूझ रहे हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है और यह समस्‍याएं कोविड-19 के टीके के प्रभाव को कम कर सकती हैं।

दरअसल, यह बात 'पर्सपेक्टिव ऑन साइकोलॉजिकल साइंस' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यायाम के साथ ही टीका लगवाने से 24 घंटे पहले रात में अच्छी नींद लेने से टीके के शुरुआती प्रभाव बढ़ सकते हैं।

विशेषज्ञों ने कहा है कि --- पर्यावरण कारक, व्यक्तिगत अनुवांशिकी तथा शारीरिक एवं मानसिक परेशानियां शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती हैं, जिससे टीके का असर धीमा पड़ सकता है।

इधर वेबदुनिया ने इस मामले में ज्‍यादा प्रकाश डालने और समझने के लिए डॉक्‍टरों से चर्चा की।

इंदौर में डायबि‍टीज, मोटापा और थॉयरॉयड के विशेषज्ञ डॉ किरणेश पांडे ने बताया कि मोटे तौर पर दो तरह के टीके होते हैं। एक लाइव वायरस वाले टीके और दूसरे बि‍ना लाइव वायरस वाले टीके।

डॉ किरणेश ने बताया कि लाइव वायरस वाले टीकों में वायरस का अंश तो होता है, लेकिन वे संक्रमण नहीं करते, बल्‍कि उनसे इम्‍युनिटी बढ़ती है। हालांकि गर्भवति महिलाओं और बेहद कमजोर और वेंटीलेटर पर चल रहे मरीजों को ऐसे टीके लगाए ही नहीं जाते हैं।

उन्‍होंने बताया कि जबकि कोरोना का वैक्‍सीन या टीका लाइव वायरस नहीं है, इसमें वायरस के कुछ कण या कहें कि प्रोटीन होते है, जो हमारे शरीर को एक्‍ट‍ि‍व करते हैं और इम्‍युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में यह कहना पूरी तरह से सही नहीं होगा कि कोरोना का टीका अवसाद, तनाव और अकेलेपान जैसी समस्‍याओं से जूझ रहे मरीजों पर असर नहीं करेगा।

इस तरह से यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि टीका या वैक्‍सीन लाइव वायरस से बना है या बि‍ना लाइव वायरस वाला टीका है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख