गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. controversial statement of karnataka bjp president over tipu sultans followers
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (22:02 IST)

टीपू सुल्तान को प्यार करने वालों को इस धरती पर नहीं रहना चाहिए, कर्नाटक BJP चीफ का विवादित बयान

Tipu Sultan
कोप्पल (कर्नाटक)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि कोप्पल जिले में यलबुर्गा के जो लोग भगवान राम और हनुमान के भजन गाते हैं, उन्हें यहां रहना चाहिए और 18वीं सदी के मैसुरू के शासक टीपू सुल्तान को प्यार करने वालों को यहां नहीं रहना चाहिए। 
 
कटील मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य में करीब 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि ‘हम राम और आंजनेय (हनुमान) के भक्त हैं। हम आंजनेय का काम करते हैं। हम टीपू सुल्तान की संतान नहीं हैं।
 
इसके बाद उन्होंने भीड़ से पूछा कि मैं यलबुर्गा की जनता से पूछना चाहता हूं कि आप आंजनेय की पूजा करते हो या टीपू सुल्तान के भजन गाते हो। क्या आप टीपू की तारीफ में गाने वालों को जंगल नहीं पहुंचाएंगे?
 
भाजपा नेता ने कोप्पल जिले में यह बयान दिया जिसे पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रामायण में वर्णित वानर साम्राज्य ‘किष्किंधा क्षेत्र’ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि यह स्थान हनुमान का जन्मस्थान है।
 
कटील ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर मंगलुरु कुकर विस्फोट के आरोपी मोहम्मद शारिक के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया। शारिक पिछले साल 19 नवंबर को एक ऑटोरिक्शा में कथित कुकर बम विस्फोट में घायल हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब शारिक को गिरफ्तार किया गया, शिवकुमार ने उसे बेगुनाह और नादान करार दिया था। भाषा Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
NIA ने कनाडा में रह रहे आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा पर 15 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की