Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, सत्ता मिली तो कांग्रेस खत्म कर देगी तीन तलाक कानून

Updated: गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (16:02 IST)
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के अधिवेशन में कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में ऐलान किया कि सत्ता में आने पर तीन तलाक कानून खत्म कर देंगे। उल्लेखनीय है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने के लिए कानून बनाया है।

राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में सिलचर से सांसद और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देब की ओर से यह घोषणा की गई। सुष्मिता ने कहा कि मुस्लिमों को थाने में खड़ा करने के लिए यह कानून बनाया गया है।

अल्पसंख्यकों के बीच पार्टी का आधार मजबूत करने के मकसद से गुरुवार को राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया था। राहुल गांधी अधिवेशन में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस अवसर पर राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमले किए। राहुल गांधी ने कहा कि देश को बनाने में अल्पसंख्यकों का भी योगदान है।

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है, अब वह जानते हैं कि आप लोगों को बांटकर भारत पर शासन नहीं कर सकते। आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि आरएसएस देश में संस्थानों पर कब्जे का प्रयास कर रही है। कांग्रेस 2019 में भाजपा और आरएसएस को हराएगी। जो लोग घृणा फैला रहे हैं, उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के संस्थानों में बैठाए गए आरएसएस के लोगों को हटाएंगे।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

अगला लेख