मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress tells why women will not get benefit of women reservation bill
Written By
Last Modified: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (16:02 IST)

कांग्रेस ने बताया, महिलाओं को जल्द क्यों नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा?

कांग्रेस ने बताया, महिलाओं को जल्द क्यों नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा? - congress tells why women will not get benefit of women reservation bill
Women Reservation Bill : कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। बिल पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि महिलाओं को जल्द नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा।
कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से की गई पोस्ट में कहा गया है महिला आरक्षण बिल की क्रोनोलॉजी समझिए। यह बिल आज पेश जरुर हुआ लेकिन हमारे देश की महिलाओं को इसका फायदा जल्द मिलते नहीं दिखता। ऐसा क्यों? क्योंकि यह बिल जनगणना के बाद ही लागू होगा।
 
आपको बता दें, 2021 में ही जनगणना होनी थी, जोकि आज तक नहीं हो पाई। आगे यह जनगणना कब होगी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। खबरों में कहीं 2027 तो 2028 की बात कही गई है। इस जनगणना के बाद ही परिसीमन या निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण होगा, तब जाकर महिला आरक्षण बिल लागू होगा। 
 
पोस्ट में दावा किया गया है कि PM मोदी ने चुनाव से पहले एक और जुमला फेंका है और यह जुमला अब तक का सबसे बड़ा जुमला है। मोदी सरकार ने हमारे देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, उनकी उम्मीदों को तोड़ा है।
Edited by : Nrapendra Gupta