biodatamaker

लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया स्पेशल टी-20 प्लान

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (11:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने अब पूरा ध्यान लोकसभा चुनाव पर लगा दिया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए स्पेशल प्लान-20 तैयार किया है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बनाए गए इस विशेष प्लान के तहत कांग्रेस सूबे की 29 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर विशेष फोकस करने जा रही है।

अगर बात करें 2014 के लोकसभा चुनाव की तो तब कांग्रेस को प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस सूबे में केवल मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ की सीट छिंदवाड़ा और प्रदेश में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरे माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट को बचा सकी थी। बाकी सभी 27 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

बाद में लोकसभा के लिए उपचुनाव में कांग्रेस ने झाबुआ संसदीय सीट अपने खाते में जोड़ ली थी, वहीं अगर इस बार के विधानसभा चुनाव की बात करें तो प्रदेश में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है उसके बाद प्रदेश की लगभग 17 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिस पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है। 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी को मिले वोटों का आंकलन करने पर लोकसभा चुनाव में सियासी गणित कांग्रेस के पक्ष में जाते हुए दिख रहे हैं। हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को ग्वालियर-चंबल में जहां करारी मात दी, वहीं बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले इलाके मालवा और महाकौशल में कांग्रेस ने अपनी विरोधी पार्टी बीजेपी पर बड़ी बढ़त बनाई है।

इन 20 सीटों पर विशेष ध्यान : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की ऐसी 20 सीटों पर फोकस कर रही है, जहां उसको विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी पर बढ़त बनते हुए दिखाई दे रही है। अगर लोकसभा सीटों की बात करें तो विधानसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत के हिसाब से कांग्रेस ग्वालियर-चंबल में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना लोकसभा सीट, मालवा में झाबुआ, धार, खरगोन और देवास संसदीय सीट महाकौशल में छिंदवाड़ा, शहडोल, मंडला, राजगढ़ और बैतूल संसदीय सीट पर बीजेपी पर बढ़त बनाते हुए दिख रही है।

कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर अपनी मौजूदा बढ़त बनाए हुए रखना चाह रही है। इनमें से तीन लोकसभा सीटें छिंदवाड़ा, गुना और झाबुआ पर वर्तमान में कांग्रेस का ही कब्जा है। छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया तो झाबुआ से कांतिलाल भूरिया पार्टी के सांसद हैं, वहीं कांग्रेस अपने प्लान 20 के तहत बाकी उन सात लोकसभा सीटों पर भी फोकस कर रही, जहां विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

अगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले वोटों का प्रतिशत देखें तो पार्टी जबलपुर, दमोह, सतना, बालाघाट, होशंगाबाद, उज्जैन और सागर में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के बड़े अंतर को पाटने में काफी सफल हुई है। इसमें से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की जबलपुर लोकसभा सीट, बीजेपी के बड़े नेता प्रहलाद पटेल की दमोह लोकसभा सीट, विंध्य के दिग्गज नेता गणेशसिंह की सतना सीट पर कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

खजुराहो सांसद नागेन्द्र सिंह के विधायक बनने के बाद कांग्रेस इस सीट पर भी नए सियासी समीकरण तैयार करने में जुट गई है। उज्जैन सांसद चिंतामण मालवीय के बार-बार विवादों में रहने के बाद कांग्रेस उज्जैन सीट पर बीजेपी सांसद के खिलाफ लोगों के असंतोष का फायदा उठाना चाह रही है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख