1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress President Mallikarjun Kharge targeted the government

रिक्त पदों को लेकर खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- युवाओं की आंख में धूल झोंक रही सरकार

Mallikarjun Kharge
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में 30 लाख पद (30 lakh posts) खाली होने के बावजूद केंद्र सरकार रिक्त पदों को भरने के नाम पर युवाओं की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि कुछ हजार भर्ती पत्र बांटकर मोदीजी वाहवाही बटोरने की कवायद में युवाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विरोधी है जिस वजह से वह खाली पदों को नहीं भर रही है। खरगे ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार की प्राथमिकता कभी भी खाली पद भरने की नहीं रही है। 2014 के मुकाबले केंद्र सरकार में सिविलियन नौकरियों के खाली पद दोगुना हो गए हैं। सरकारी महकमों में कुल मिलाकर 30 लाख पद खाली हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनहीन मोदी सरकार दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की विरोधी है, तभी वह इन खाली पदों को नहीं भर रही। कुछ हजार भर्ती पत्र बांटकर मोदीजी वाहवाही बटोरने की कवायद में युवाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
UP: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, लड़की हुई गर्भवती, खुदकुशी की कोशिश