शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress, P. Chidambaram, Rajya Sabha candidate
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 28 मई 2016 (19:33 IST)

कांग्रेस ने की राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा

Congress
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम सहित आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
         
कांग्रेस ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संबंधित राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया है।
       
पार्टी ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम को महाराष्ट्र, अम्बिका सोनी पंजाब, कपिल सिब्बल उत्तर प्रदेश, ऑस्कर फर्नांडीस तथा जयराम रमेश कर्नाटक, प्रदीप टम्टा उत्तराखंड, विवेक तंखा मध्य प्रदेश तथा छाया वर्मा को छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना दुनिया के लिए खतरा