Hanuman Chalisa

कांग्रेस ने बताया, देश में 3 साल में बढ़ी किस तरह महंगाई?

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (09:35 IST)
नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने आज मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आज राष्‍ट्रपति भवन और पीएम हाउस को घेरने की तैयारी कर रही है। इस बीच कांग्रेस ट्वीट कर बताया कि 3 साल देश में महंगाई कितनी बढ़ गई है।
 
पार्टी ने रोजमर्रा से जुड़ी 8 वस्तुओं के 2019 और 2022 के दामों की तुलना करते हुए यह बताने का प्रयास किया है जनता महंगाई से कितनी परेशान है। इसमें लिखा गया है कि महंगाई पड़ी मोदी सरकार। ट्वीट के साथ ही महंगाई पर हल्ला बोल हैशटैग का इस्तेमाल किया गया।
 
ट्व‍ीट में पेट्रोल, डीजल, LPG, नमक, अरहर दाल, सोयाबीन तेल, सरसो तेल और चाय के दाम बताए गए हैं। इसमें दिखाया गया है कि इन 3 सालों में एलपीजी 113 प्रतिशत महंगी हो गई। सोयाबीन तेल के दाम 76 फीसदी बढ़ गए। सरसो तेल 59 फीसदी महंगा हुआ है। 
 
पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, देश में बढ़ रही महा-महंगाई पर पीएम मोदी की ये खामोशी.. ऐसा 'शोर' मचाने की तैयारी में है जो सत्ताई नशे में बेसुध पड़ी भाजपा सरकार के होश ठिकाने लगा देगी।

<

देश में बढ़ रही महा-महंगाई पर पीएम मोदी की ये खामोशी.. ऐसा 'शोर' मचाने की तैयारी में है जो सत्ताई नशे में बेसुध पड़ी भाजपा सरकार के होश ठिकाने लगा देगी।#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/iTTwep0ZfE

— Congress (@INCIndia) August 5, 2022 >उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि कीमतों में वृद्धि की बात से कोई इनकार नहीं कर रहा है और सरकार महंगाई पर कंट्रोल करने के लिए कई कदम उठा रही है। 

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख