ramcharitmanas
✕

कांग्रेस का मोदी से सवाल, नीरव मोदी के घोटाले पर चुप क्यों?

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (19:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इसमें क्या छिपाया जा रहा है, क्योंकि इस घोटाले का खुलासा हुए शुक्रवार को 45 दिन हो चुके हैं लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


पार्टी ने ट्वीट किया कि छोटे मोदी का घोटाला शुक्रवार को 45 दिन का हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस घोटाले पर अब तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। उन्हें बताना चाहिए कि इसमें छिपाया क्या जा रहा है? इसके साथ ही पार्टी ने 'मौन मोदी 45 दिन' नाम से एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमें सरकार से पूछा गया है कि घोटाले को डेढ़ माह हो चुके हैं। आखिर मोदी कब बोलेंगे?

मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले को लेकर भी पार्टी ने ट्वीट किया कि व्यापमं महाघोटाला, रहस्यमय हत्याएं, आकंठ भ्रष्टाचार इन दिनों मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे देश में चर्चा का विषय है। मौजूदा हालात मध्यप्रदेश में भाजपा के खत्म होते जनाधार को बताने के लिए काफी हैं।

पार्टी ने इस संबंध में यह भी दावा किया है कि मध्यप्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर नाराजगी से घबराई पार्टी ने मामले को सुलझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं, ताकि वहां आपसी मतभेद खत्म किए जा सकें। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख