Hanuman Chalisa
✕

नांदेड़ से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का निधन, आज सुबह ली आखिरी सांस

Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2024 (08:51 IST)
महाराष्ट्रे के नांदेड सांसद वसंत चव्हाण का आज सुबह निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें काफी लंबे वक्त से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। नांदेड के सांसद वसंतराव चव्हाण कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सासंद थे। बताया जा रहा कि काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वसंत चव्हाण 70 साल के थे। 15 दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद नांदेड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिन बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लीवर में संक्रमण : बता दें कि चव्हाण को लीवर में संक्रमण के कारण नांदेड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी कम था। आज सुबह करीब 3 बजे वसंत चव्हाण ने आखरी सांस ली। बता दें कि शाम तक वसंत चव्हाण के पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया जाएगा। बता दें कि वसंत चव्हाण को आम लोगों का नेता कहा जाता था। वसंत चव्हाण के दुखद निधन पर अशोक चव्हाण, नेता विपक्ष विजय वड्डेटीवार सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

69 की उम्र में बीजेपी को हराया : वसंत चव्हाण महाराष्ट्र के मराठवाडा के बड़े कांग्रेस नेता थे। वसंत चव्हाण विधायक भी रहें। 69 साल की उम्र में उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता भी। वसंत चव्हाण ने 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बड़े नेता प्रतापराव चिखलीकर को हराया था। बता दें कि वसंत चव्हाण को राजनीति का जाइंट किलर भी कहा जाता था।
 Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

अगला लेख