Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का महाधिवेशन 16 से 18 मार्च तक दिल्ली में

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (22:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस का महाधिवेशन 16 से 18 मार्च तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी अध्यक्ष के रूप में  राहुल गांधी के निर्वाचन का अनुमोदन में किया जाएगा। पार्टी की नवगठित संचालन समिति की आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

पार्टी का पिछला अधिवेशन 2010 में दिल्ली में ही हुआ था। संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी का महाधिवेशन 16, 17 और 18 मार्च को दिल्ली में होगा जिसमें देश के सभी प्रांतों तथा जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने संचालन समिति में कांग्रेस में नई सोच विकसित करने पर विशेष बल दिया और कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस में पार्टी के अनुभवी और युवा नेताओं को ऐसा सम्मिश्रण होना चाहिए जिससे पार्टी नई ऊंचाई हासिल कर सके।

गांधी ने इसके अलावा महिलाओं, दलितों, आदिवासियों तथा पिछड़ों को पार्टी में महत्व दिए जाने की वकालत की और कहा कि पार्टी में सभी वर्गों को अवसर मिलेगा। गांधी ने समिति में बेरोजगारी और किसानों के संकट का मुद्दा भी उठाया और कहा कि युवाओं को रोजगार और किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। महाधिवेशन में पार्टी देश के विकास का खाका भी पेश करेगी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख