biodatamaker

योगी के यूपी में कांग्रेस पर भी चढ़ा भगवा रंग

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (12:36 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में योगी राज में कभी बसें 'भगवा' रंग में रंग दी जाती है तो कभी हज हाऊस। यहां तक तो ठीक है लेकिन अब तो लखनऊ में कांग्रेस मुख्‍यालय भी भगवा रंग में रंगता नजर आया। 
 
दरअसल कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय में इन दिनों रंगाई पुताई को काम चल रहा है। इसी के तहत यहां के मीडिया सेंटर की एक दीवार को भगवा रंग में रंग दिया गया। इसके बाद जब कांग्रेसियों को इसमें गलती नजर आई तो आनन-फानन में उसे फिर सफेद रंग से रंगाया जा रहा है।
 
ये खबर मीडिया में आते ही बवाल मच गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने भी इस मामले से कन्नी काटी ली और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि यूपी में इससे पहले रोडवेज बसों, मुख्‍यमंत्री कार्यालय, शौचालय, थाने, टोल प्‍लाजा और हज हाउस समेत कई इमारतों को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। इसे लेकर कांग्रेस समेत अन्‍य दलों ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा था।
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख