ramcharitmanas

विधानसभा चुनाव 2018 : मध्यप्रदेश में 65 हजार से ज्यादा युवा संभालेंगे भाजपा की चुनावी बागडोर

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (12:22 IST)
वर्ष 2018 के उत्तरार्ध में होने वाले तीन राज्यों- मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा युवा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बनाई है। एक जानकारी के मुताबिक भाजपा अकेले मध्यप्रदेश में इन चुनावों के लिए 65 हजार से ज्यादा युवा संयोजकों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। 
 
सूत्रों की मानें तो युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस समय लगभग 100 पदाधिकारी हैं। इनमें से 40 को मध्यप्रदेश भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन भी मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान प्रत्यक्ष रूप से मोर्चा संभालेंगी।
 
युवा मोर्चा प्रदेश के हर बूथ पर एक संयोजक बना रहा है। इसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य की योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने के साथ ही युवा मतदाताओं को साधने की भी रहेगी। मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा का केंद्रीय नेतृत्व ऐसे 65 हजार 200 संयोजक नियुक्त करने जा रहा है। 
 
पता चला है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा इसी रणनीति पर काम कर सकती है। यहां भी युवा पदाधिकारियों को बूथ स्तर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि भाजपा इस रणनीति पर काम करती है तो निश्चित ही विधानसभा सभा चुनाव में उसको इसका लाभ मिलेगा क्योंकि युवाओं के बीच भाजपा का जनाधार अच्छा है। ऐसे में युवा पदाधिकारी युवा मतदाता को ज्यादा अच्छे से 'कनेक्ट' कर पाएंगे।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख