Daily Horoscope
✕

सिंधिया पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा गद्दार

Updated: मंगलवार, 10 मार्च 2020 (12:42 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस से इस्तीफे की खबर सामने आई। इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं ने सिंधिया पर बड़ा हमला किया। 
 
कांग्रेस के कई नेताओं ने सिंधिया को 'गद्दार' कहा। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने लिखा- 'एक इतिहास बना था 1857 में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की मौत से, फिर एक इतिहास बना था 1967 में संविद सरकार से और आज फिर एक इतिहास बन रहा है... - तीनों में यह कहा गया है कि हाँ हम है...'
 
कांग्रेस के नेशनल कोआर्डिनेटर डिजिटल कम्यूनिकेशन गौरव पांधी ने लिखा- 'गद्दार , गद्दार ही रहेगा और कोई भी तर्क विश्वासघात को सही नहीं ठहरा सकता है। समय!'
 
माना जा रहा है कि सिंधिया अपने समर्थकों के साथ शाम तक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। सिंधिया समर्थक विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ जाएगी। विधानसभा के मौजूदा सियासी समीकरण को देखे तो विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 114 है जबकि उसका निर्दलीय और बसपा और सपा के साथ 7 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है।
 
विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 107 है। ऐसे में अगर कांग्रेस में सिंधिया समर्थक अपना इस्तीफा देंगे कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी और उसको अपना बहुमत साबित करना होगा।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख