dharma sangrah
✕

कांग्रेस का सवाल, रुपया सबसे कमज़ोर करेंसी क्यों बना...

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (12:50 IST)
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह इससे जुड़े सवालों पर 'मौन' हैं।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सवाल पूछा, 'रुपया- नया दिन, नई गिरावट, वही सवाल- मोदी जी, रुपया एशिया की सबसे कमज़ोर करेंसी क्यों बना? देश अपनी साख क्यों खो रहा है? वित्तीय घाटा क्यों बढ़ रहा है? विदेशी निवेशक भरोसा क्यों खो रहें हैं? गिरते रुपए से महंगाई और बढ़ेगी, इसका ज़िम्मेदर कौन है?' उन्होंने दावा किया कि इन सवालों पर प्रधानमंत्री 'मौन' हैं। 
 
दरअसल, अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गिर कर 72.91 रुपए प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। 
 
कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे गिरा। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख