Hanuman Chalisa
✕

संसद में धक्कामुक्की : मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुआ दुर्व्यवहार, कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (19:21 IST)
Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को राजधानी के संसद मार्ग थाने में शिकायत दी और भाजपा नेताओं पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उसके प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया और लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ धक्कामुक्की की। दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने थाने में जाकर शिकायत सौंपी।
 
यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने थाने में जाकर शिकायत सौंपी। भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उस समय नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार महला के कार्यालय में था, जब कांग्रेस नेता अपनी शिकायत लेकर आए और उन्हें एसीपी के कमरे में इंतजार करने के लिए कहा गया।
ALSO READ: सभापति धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे में जमकर हुई तकरार, जानिए किसने क्या कहा?
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिल गई है और वे इसकी जांच कर रहे हैं। तिवारी ने पुलिस थाने के बाहर मीडिया से कहा, 84 वर्षीय दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। हम इस कृत्य के खिलाफ शिकायत देने आए हैं।
 
इससे पहले दिन में, डॉ. बीआर आंबेडकर के अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों के बीच हुई धक्कामुक्की में पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सारंगी को धक्का देने का आरोप लगाया, जिसे कांग्रेस नेता ने खारिज कर दिया।
ALSO READ: संसद में धक्का-मुक्की को लेकर सियासी पारा गर्म, मोदी ने घायल सांसदों से बात की
कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उसके प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया और लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ धक्कामुक्की की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कांग्रेस सांसदों ने उनसे घटना की जांच का आदेश देने को कहा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख