dharma sangrah
✕

कांग्रेस ने तृणमूल पर फिर किया तीखा हमला, भाजपा को लेकर दिया य‍ह बयान...

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (23:43 IST)
रायपुर। राहुल गांधी द्वारा तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद गुरुवार को कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर फिर से तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर वह मिलकर काम करना चाहती है तो उसे कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर अपने साथ मिलाने का प्रयास बंद करना होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और नीयत के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी होगी। रमेश ने तृणमूल का नाम लिए बगैर कहा, मैं यह पूछना चाहता हूं कि कौनसी एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसने अडाणी मामले पर जेपीसी की मांग का विरोध किया?

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हम त्रिपुरा में टीएमसी का मुकाबला कर रहे हैं, मेघालय में मुकाबला कर रहे हैं। मेघालय में तृणमूल कुछ नहीं है, बल्कि कांग्रेस छोड़ने वाले लोग ही टीएमसी में हैं।

कांग्रेस महासचिव ने इस बात पर जोर दिया, अगर टीएमसी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर काम करने को लेकर गंभीर है तो उसे हमारे नेताओं को तोड़ने का प्रयास बंद करना चाहिए। उन्होंने गोवा में यही किया और विफल रहे। जहां भी ऐसा करेंगे वो विफल होंगे।

विपक्षी गठबंधन के सवाल पर रमेश ने कहा, अगर गठबंधन होगा तो उसके लिए सकारात्मक कार्यक्रम होगा, सिर्फ नकारात्मक नजरिए से गठबंधन नहीं हो सकता। कांग्रेस नेता ने कहा, हम मानते हैं कि अगर कोई गठबंधन बनता है तो सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री की नीयत और नीतियों के खिलाफ स्पष्ट रूप से आवाज उठानी होगी, बिना समझौत और बिना डर के आवाज उठानी होगी।

उनका यह भी कहना था कि 2023 में कई राज्यों के चुनाव होने हैं जो लोकसभा चुनाव से पहले ‘मील का पत्थर’ साबित होंगे, ऐसे में अभी विपक्षी एकता पर बात करने का सही वक्त नहीं है। इससे पहले, राहुल गांधी ने बुधवार को मेघालय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा सत्ता में आ जाए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

दिवाली की खरीदारी पर ब्रेक लगने का डर! CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान की रैली टालने की क्यों की मांग?

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अगला लेख