ramcharitmanas

Weather update : मानसून को लेकर असमंजस, जानिए कितना सटीक रहता है अनुमान?

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (11:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में आगमन में 2 दिन की देरी हो सकती है और राज्य में अब इसके 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है। दूसरी ओर निजी पूर्वानुमान एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' ने कहा कि मानसून का केरल में आगमन हो चुका है। 'स्काईमेट वेदर' के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जीपी शर्मा के मुताबिक इस साल मानसून की शुरुआत बेहद कमजोर है।

ALSO READ: 3 जून को पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जताया देरी का अनुमान
 
3 जून का लगाया था अनुमान : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक एम. महापात्रा ने रविवार को कहा कि कर्नाटक तट पर चक्रवातीय परिसंचरण के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की चाल प्रभावित हुई है। 1 जून से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे जोर पकड़ सकती हैं। इसके चलते केरल में वर्षा संबंधी गतिविधियों में तेजी आ सकती है, लिहाजा केरल में 3 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि निम्नस्तरीय दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के चलते वर्षा संबंधी गतिविधियां तेज होंगी।

ALSO READ: आखि‍र क्‍या है चक्रवात जैसी आपदाओं की भविष्यवाणी में मौसम विभाग की भूमिका?
 
कितना सटीक अनुमान? : मानसून के आगमन का अनुमान पहले ही लगा लिया जाता है। आमतौर पर 1 जून से बारिश के मौसम की शुरुआत होती है लेकिन कई बार यह देरी से भी दस्तक देता है। मानसून का पूर्वानुमान एक ऐसी अबूझ पहेली है जिसका अनुमान लगाना बेहद कठिन है। 16 पैरामीटरों/मानकों की सूक्ष्मता से स्टडी कर मानसून की भविष्यवाणी की जाती है। भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणियों की सटीकता 70-80 प्रतिशत तक रहती है।
 
दिल्ली में गरज के साथ छींटें : दिल्ली में सोमवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम वैज्ञानिक विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम धूलभरी आंधी चलने के बाद सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Weather Update: 25 राज्यों में झमाझम बारिश, 12 सितंबर को भी जारी रहेगा मानसून का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

अगला लेख