dharma sangrah
✕

कुणाल कामरा ने टी-सीरीज पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

Updated: गुरुवार, 27 मार्च 2025 (00:21 IST)
Kunal Kamra case : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज की बुधवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनके स्टैंड-अप स्पेशल नया भारत के लिए यूट्यूब पर कॉपीराइट उल्लंघन के लिए आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधे जाने वाले चुटकुलों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। कामरा ने बुधवार को कॉमेडी स्पेशल से एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी नीतियों की आलोचना करने के लिए मिस्टर इंडिया से हवा हवाई की पैरोडी की।
 
अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माए गए मिस्टर इंडिया के गाने टी-सीरीज लेबल के हैं। कामरा ने यूट्यूब का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें दिखाया गया है कि उनका नया वीडियो नया भारत कॉपीराइट प्रतिबंध के कारण ब्लॉक कर दिया गया है और इसलिए दर्शकों को दिखाई नहीं दे रहा है। कॉपीराइट दावों के कारण, वीडियो से राजस्व भी नहीं मिल पाएगा।
ALSO READ: Indore में कुणाल कामरा के पोस्‍टर शौचालय में लगाए, शिव सैनिकों ने कहा मध्यप्रदेश में घुसने नहीं देंगे
कॉमेडियन कामरा (36) ने कहा, हैलो टी-सीरीज, पिट्ठू बनना बंद करो। पैरोडी और व्यंग्य कानूनी रूप से उचित उपयोग के अंतर्गत आते हैं। मैंने गीत के बोल या मूल वाद्य का उपयोग नहीं किया है। यदि आप इस वीडियो को हटाते हैं तो हर कवर गीत/नृत्य वीडियो को हटाया जा सकता है। क्रिएटर कृपया इस पर ध्यान दें।
 
उन्होंने कहा, भारत में प्रत्‍येक एकाधिकार, माफिया से कम नहीं है, इसलिए कृपया इसे हटाए जाने से पहले इसे देखें/डाउनलोड करें। आपकी जानकारी के लिए- टी-सीरीज, मैं तमिलनाडु में रहता हूं। टी-सीरीज के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, कुणाल कामरा ने गाने में अंतर्निहित ‘म्युजिकल वर्क’ के उपयोग के लिए कोई प्राधिकार या स्वीकृति नहीं ली है, इसलिए रचना अधिकारों के उल्लंघन के लिए सामग्री को ब्लॉक कर दिया गया है।
ALSO READ: एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगेंगे कुणाल कामरा, क्यों लिया अजित पवार का नाम?
‘म्युजिकल वर्क’ किसी गीत की अंतर्निहित रचना को संदर्भित करता है, जिसमें राग, बोल आदि शामिल होते हैं। नया भारत को यूट्यूब पर पर 67 लाख ‘व्यूज’ मिले हैं। इसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विभाजन सहित महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में भी चुटकुले बनाए गए हैं।
 
रविवार की रात शिवसेना के सदस्यों ने खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का शो हुआ था, साथ ही उस होटल में भी तोड़फोड़ की थी जिसके परिसर में यह क्लब स्थित है। कामरा ने कहा है कि वह वीडियो में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

योगी सरकार की पहल से यूपी के 1.33 लाख स्कूलों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

अगला लेख