Hanuman Chalisa
✕

यूपी शीतलहर की चपेट में, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Updated: रविवार, 30 जनवरी 2022 (12:33 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक देश के कई भागों में शनिवार को शीतलहर से कुछ राहत मिली। हालांकि उत्तरप्रदेश में आज भी शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग ने  2 से 4 फरवरी को बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।   
 
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, असम और अन्य क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 2 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। 3 फरवरी को जम्मू कश्मीर, और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ और पश्चिमी भाग जैसे जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में रहेंगे।

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बीती शनिवार रात करौली में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
 
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री से., हनुमानगढ़ के सांगरिया में 3.5 डिग्री से., सीकर में चार डिग्री से., भीलवाड़ा में पांच डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.6 डिग्री से., डबोक (उदयपुर) में छह डिग्री से., पिलानी में 6.4 डिग्री से. दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, भोपाल में 29 जनवरी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख