sundarkand

दिल्ली में बारिश के साथ बढ़ी ठंड, प्रदूषण से मिली राहत

Updated: शनिवार, 18 नवंबर 2017 (11:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर को शुक्रवार देर रात बारिश के बाद प्रदूषण राहत मिल गई। देर रात कुछ देर के लिए हुई बारिश और सुबह तेज हवा चलने से यहां का मौसम काफी सर्द हो गया। 
 
कश्मीर में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। इससे दिल्ली की जहरीली हवा में भी सुधार की उम्मीद जताई गई थी।
 
बर्फबारी के कारण रोहतांग पहाड़ों के संकरे रास्ते और ऊपर से हिमपात देखने में जितना खूबसूरत लग रहा है, ये उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है। रोहतांग में हुई बर्फबारी ने रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालना शुरू कर दिया है।

कश्मीर में फिर हिमपात : जम्मू कश्मीर में 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग आज दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद है और ऐतिहासिक मुगल रोड पर दोपहर बाद से हिमपात के बाद फिसलन के कारण यातायात रोक दिया गया है। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। सोनमर्ग, जोजिला, मीनमार्ग और द्रास में फिर से हुए हिमपात के कारण लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर आज दूसरे दिन दोनों ओर से यातायात बंद है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख