Daily Horoscope
✕

Weather Updates: दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (08:28 IST)
Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। संपूर्ण एनसीआर में आज गुरुवार को हल्का कोहरा देखा जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आईएमडी के अनुसार आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और आंधी के साथ भारी बारिश (Rain) होने की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार 16 और 17 नवंबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 16 से 18 नवंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 17 नवंबर को दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
 
एक डिप्रेशन पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 14.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.5 पूर्वी देशांतर के करीब है। यह 16 नवंबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और दीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद यह दिशा बदल देगा और उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा शुरू कर देगा। दक्षिण तमिलनाडु तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। आज तमिलनाडु और बंगाल में भारी बारिश की संभावना है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज गुरुवार को तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और दक्षिणी असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर से खतरनाक श्रेणी में रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख