dharma sangrah
✕

ठंड का कहर, श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (17:54 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर की ‘शीतकालीन राजधानी’ (जम्मू) में मंगलवार की रात तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से बुधवार की सुबह हाड़ कंपा देने वाली महसूस की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
जम्मू का न्यूनतम तापमान वर्ष के इस समय के सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और शहर में लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा छाया रहा।
 
पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के बाद बीते कुछ दिनों से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में पारा लगातार गिरता जा रहा है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर स्थित पहलगाम में तापमान शून्य से 10.3 डिग्री कम रहा।
 
दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में से लद्दाख स्थित लेह सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 17.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वैष्णो देवी तीर्थस्थल जाने के बेस कैंप कटरा में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख