Hanuman Chalisa
✕

Population control पर सियासी संग्राम, CM योगी बोले- सिर्फ एक वर्ग की आबादी बढ़ने से अराजकता का खतरा, ओवैसी ने कहा- विस्फोटक स्थिति नहीं

Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2022 (18:08 IST)
लखनऊ/ नई दिल्ली। देश में जनसंख्‍या नियंत्रण कानून लाने की बातें हो रही हैं। इस नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं। कानून पर लगातार बहस हो रही है। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ना चाहिए लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा हो पाए।

योगी ने कहा कि ऐसा न हो कि किसी वर्ग की आबादी बढ़ने की गति ज्यादा हो और मूल निवासियों की संख्या कम रह जाए। इस बीच जनसंख्या नियंत्रण को लेकर AIMIM प्रमुख  असदुद्दीन ओवैसी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्‍या विस्फोट की स्थिति नहीं है। संघ के लोग अफवाह फैला रहे हैं। यहां कुपोषित बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां बेरोजगार युवाओं की संख्या ज्यादा है। 
 
कम न हो जाएं मूल निवासी : सीएम योगी ने कहा कि ऐसा न हो कि मूल निवासी की जनसंख्या कम हो जाए और किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ती चली जाए जिससे अराजकता फैलने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि आबादी का असंतुलन हर उस देश के लिए चिंता का विषय है जहां की धार्मिक जनसांख्यिकी प्रभावित होती है और एक समय के बाद वहां अराजकता के साथ-साथ अव्यवस्था जन्म लेती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब भी हम जनसंख्या नियंत्रण की बात करें तो समान रूप से एक समाज में हर जाति, मजहब, क्षेत्र, भाषा इन सबसे ऊपर उठकर के एक व्यापक कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

अगला लेख