ramcharitmanas
✕

क्या बिहार में बदलेंगे सियासी समीकरण? राबड़ी की इफ्तार पार्टी में पहुंचकर नीतीश ने बढ़ाई हलचल

Updated: शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (23:31 IST)
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नए सियासी समीकरण देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, राज्य के मुख्‍यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में पहुंचकर राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है। इस बीच, जेल में बंद लालू यादव को भी जमानत मिल चुकी है। 
ऐसा भी कहा जा रहा है कि केन्द्रीय गृहमंत्री शनिवार को बिहार के दौरे पर पहुंचने वाले हैं, लेकिन उनका अपने गठबंधन सहयोगी मुख्‍यमंत्री से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा और जदयू के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। फिलहाल बिहार में नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग से मुख्‍यमंत्री बने हुए हैं।   
 
हालांकि इस इफ्तार पार्टी को लेकर नीतीश की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन राजद की ओर से कहा गया है कि नीतीश का लालू यादव के घर आना बिहार के लोगों के लिए संदेश है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि राबड़ी कई बार व्यक्तिगत रूप से नीतीश पर जुबानी हमले कर चुकी हैं, लेकिन आज नीतीश के साथ लालू यादव का पूरा परिवार बतियाते हुए नजर आ रहा था। तेजप्रताप और तेजस्वी यादव तो उनके बिलकुल ही करीब बैठे हुए थे। 
 
लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने नीतीश के पार्टी में पहुंचने पर कहा कि नीतीश कुमार के साथ हमारे पारिवारिक संबंध हैं। इफ्तार पार्टी भी राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। हमने सभी को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। हालांकि फिर से गठजोड़ से जुड़े सवाल पर मीसा ने बचते हुए कहा कि राजनीति में कब क्या होगा, किसी को पता नहीं। 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख