biodatamaker

नोटिस पर भड़के केजरीवाल, CBI, ED को दी केस की धमकी

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (12:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि CBI, ED ने आबकारी नीति मामले में अदालत में झूठे हलफनामे दायर किए, वे मनीष सिसोदिया और मेरे खिलाफ गवाही देने के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे झूठे मामलों को लेकर सीबीआई और ईडी के अधिकारियों पर केस करेंगे।
 
केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले पर कहा ‍कि ईडी, सीबीआई ने 100 करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप लगाया। उन्होंने 400 से अधिक छापे मारे, लेकिन यह राशि नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली आबकारी नीति उत्कृष्ट थी, यह भ्रष्टाचार खत्म कर देती।
 
सीबीआई द्वारा तलब किए जाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली विधानसभा में जिस दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बोला था, उसी दिन मैं जान गया था कि अगला नंबर मेरा होगा। गिरफ्तारी के सवाल पर आप नेता ने कहा कि भाजपा ने ऑर्डर दिया है तो वे मानेंगे ही।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में किसी भी पार्टी को ‘आप’ की तरह निशाना नहीं बनाया गया। हमने लोगों में अच्छी शिक्षा की उम्मीद जताई है, वे इस उम्मीद को खत्म करना चाहते हैं।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि मनीष सिसोदिया इतने भोले हैं नहीं जितना बताया जा रहा है। इनके पास चार मोबाईल फोन थे, जब जांच अधिकारियों ने जांच के लिए फोन मांगा तो एक दे दिया बाकी तीन नष्ट कर दिए। क्यों? क्या इनको ये लग रहा था कि अरविंद केजरीवाल की भी गर्दन पकड़ी जाएगी... इसलिए नष्ट कर दिए? इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि सभी 14 फोन काम कर रहे हैं, इनमें से 5 फोन तो सीबीआई और ईडी के पास ही हैं।

Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख