Hanuman Chalisa
✕

मुफ्त कल्चर पर बवाल, केजरीवाल का पीएम मोदी को जवाब, क्या शिक्षा स्वास्थ्य मुफ्‍त में देना गलत है?

Updated: शनिवार, 16 जुलाई 2022 (16:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुफ्त रेवड़ी वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि क्या मुफ्‍त में शिक्षा और स्वास्थ्य देना गलत है।
 
उन्होंने कहा कि आज गरीबों के बच्चे मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। क्या सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा गलत है? उन्होंने कहा कि मैं रेवड़ी नहीं बांट रहा बल्कि देश की नींव रख रहा हूं। पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों का क्या हाल था आज बच्चे JEE, NEET की परीक्षा पास कर रहे हैं।
 
दिल्ली में सभी मेडिकल जांच मुफ्त है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज में गलत क्या है? बिना भेदभाव मुफ्त इलाज हो रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते हुए कहा था कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है।
 
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार मुफ्त की रेवड़ी बांटने का शॉर्टकट नहीं अपना रही, बल्कि मेहनत करके राज्य के भविष्य को बेहतर बनाने में जुटी है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है। 
 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

अगला लेख