Hanuman Chalisa

पंजाब के CM चन्नी ने आप को कहा 'काले अंग्रेज', केजरीवाल ने किया पलटवार

Updated: गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (07:30 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने बुधवार को आम आदमी पार्टी को ‘काले अंग्रेज़’ का दल बताया जो 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की कोशिश कर रही है। इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटलवार करते हुए कहा कि उनका रंग भले ही ‘काला हो’ लेकिन उनकी ‘नीयत साफ’ है।
 
पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां में एक सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने ‘काले अंग्रेज’ वाली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि पंजाब में अगली सरकार आप बनाएगी। उन्होंने कहा कि क्या पंजाब में लोग नहीं रहते? क्या पंजाब में युवा नहीं हैं? क्या पंजाब में पंजाबी नहीं हैं? क्या 'काले अंग्रेज़' यहां (राज्य) आएंगे और राज करेंगे?
 
चन्नी ने कहा कि '(गोरे) चिट्टे अंग्रेज़' (ब्रिटिश) को पहले देश से बाहर भगा दिया गया था और अब ये 'काले अंग्रेज' पंजाब पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब पंजाबियों का है, आप यहां व्यवधान पैदा न करें। ये बाहरी लोग 'काले अंग्रेज़' (राज्य पर) शासन करना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि पंजाब पर केवल उसके लोगों का शासन होगा और "केजरीवाल जैसे” लोगों को यहां के लोगों की समस्याओं और जरूरतों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है।
 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'जबसे मैंने कहा कि (आप की सरकार बनने के बाद) पंजाब की हर महिला को 1000 रुपए महीना देंगे, चन्नी साहब मुझे गालियां दे रहे हैं। (वह पहले) बोले कि केजरीवाल के कपड़े खराब हैं, आज बोले केजरीवाल काला है।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'चन्नी साहब, मेरा रंग काला है। पर पंजाब की मेरी मां बहनों को ये काला बेटा/भाई पसंद है। उनको पता है कि मेरी नीयत साफ है।'
 

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

जिनकी जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बात : CM योगी

अगला लेख