dharma sangrah
✕

नैनीताल में बादल फटने से हड़कंप, कैंचीधाम मलबे की चपेट में, राजमार्ग हुआ अवरुद्ध

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (23:39 IST)
नैनीताल। प्राकृतिक आपदा पीछा नहीं छोड़ रही है। बीते कल मंगलवार को जहां देवप्रयाग में बादल फटने से आईटीआई की तीन मंजिला बिल्डिंग और 10 दुकानें जमींदोज हो गई थी, वहीं आज बुधवार को नैनीताल में एक बार फिर से आसमानी आफत आ गई। नैनीताल में आज 2 जगह बादल फटने से जलसैलाब आ गया। गनीमत रही कि बादल फटने से कोई जनहानि नहीं हुई।

ALSO READ: देवप्रयाग: बादल फटने से ITI का तीन मंजिला भवन जमींदोज
 
नैनीताल के ऐतिहासिक बाबा नीम करोली महाराज के मंदिर के पास 2 जगहों पर बादल फटा। इससे क्षेत्र में जलप्रलय आ गई। चारों तरफ मिट्टी की गार, पत्थर और तबाही का आलम देखने को मिला। मंदिर समिति के सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम मंदिर की पिछली पहाड़ी पर बादल फटा जिसका मलबा मंदिर में घुस गया।

ALSO READ: देवप्रयाग में बादल फटने से मची तबाही, भारी नुकसान की खबर
हालांकि इस आसमान से आई आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई। दूसरी तरफ मंदिर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर दूसरी पहाड़ी पर बादल फटने से उसका मलबा नैनीताल-अलमोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। राजमार्ग बंद होने के बाद प्रशासन उसे खोलने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है।
 
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अचानक बादल फटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चारों तरफ लोग डरे-सहमे नजर आ रहे थे। गांव के अधिकांश पेड़ आसमान से आई आपदा के भेंट चढ़ गए।
 गनीमत रही कि बादल फटने के दौरान सड़कें खाली थीं, इसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई है। आसपास के रिहायशी इलाकों पर भी ईश्वर की अनुकंपा रही कि कोई घर आकाशीय आफत की चपेट में नहीं आया है। यदि बादल फटने का कहर रिहायशी इलाकों पर होता तो बड़ी संख्या में लोग आहत हो सकते थे।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख