Hanuman Chalisa

करगिल में भी बादल फटने से भारी तबाही, पन बिजली परियोजना क्षतिग्रस्त

Updated: बुधवार, 28 जुलाई 2021 (12:21 IST)
मुुुुख्य बिंदु
  • करगिल जिले में 2 जगह बादल फटे
  • पन बिजली परियोजना क्षतिग्रस्त
  • कुछ घरों को पहुंचा नुकसान  
  • कारगिल-जंस्कार हाईवे बंद 
  • लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू। करगिल जिले में भी आज तड़के दो जगह बादल फटा है। बादल फटने के बाद नालों में आए उफान के कारण लघु जल विद्युत परियोजना और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, 5 की मौत, 40 से 50 लापता
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। बचाव व राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि बादल फटने के कारण हाईवे पर मलवा बिछ जाने की वजह से कारगिल-जंस्कार हाईवे बंद हो गया है। वहीं लद्दाख प्रशासन ने बारिश जारी रहने तक प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है।
 
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहला बादल कारगिल से लगभग 60 किलोमीटर दूर कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खंगराल गांव में फटा। इसके कुछ ही समय बाद कारगिल के ही सांकू डिवीजन से करीब चालीस किलोमीटर दूर जंस्कार हाईवे के पास स्थित सांगरा गांव में फटा।
 
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) कारगिल के सीईसी व उपचेयरमैन फिरोज खान ने बताया कि सांकू डिवीजन में बादल फटने के बाद नालों में अचानक से उफान आ गया और इस दौरान संगरा में स्थित लघु पनबिजली परियोजना को पानी के तेज बहाव के कारण नुकसान हुआ।
 
यही नहीं कारगिल-जंस्कर मार्ग भी जगह-जगह मलवा आ गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फिलहाल हाईवे को बंद कर दिया गया है। बचाव कार्य में सरकारी मशीनरी, कर्मचारी व स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं। बादल फटने के कारण संगरा व खंगराल में बाढ़ आ गई है।
 
स्थानीय सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खंगराल में बादल फटने से कुछ घरों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख