Daily Horoscope
✕

अमरनाथ में बाल-बाल बचे भाजपा MLA टी राजा सिंह, कहा- बादल फटते ही बाढ में बह गए 50 से ज्यादा लोग

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2022 (17:44 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में बाल-बाल बच गए।
 
सिंह के अनुसार, शुक्रवार को दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। पहाड़ियों से पानी बह रहा था और कुछ तंबुओं में घुस गया। मेरा अनुमान है कि बाढ़ में कम से कम 50 लोग बह गए। अमरनाथ गुफा में सेना बहुत अच्छा काम कर रही थी। लेकिन, वे इस तरह की परिस्थितियों में असहाय थे और अंधेरा भी था।
 
हेलीकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने मौसम बिगड़ने से पहले पहाड़ियों से उतरने के लिए खच्चरों का इस्तेमाल करने का फैसला किया।
 
राजा सिंह ने कहा, 'हमने महसूस किया कि मौसम अचानक बदल गया है और बिगड़ गया है। उन परिस्थितियों में हेलिकॉप्टर सेवा भी रद्द कर दी जाती। इसलिए हमने खच्चरों का उपयोग करके पहाड़ियों पर से उतरने का फैसला किया। मैंने पहाड़ियों से करीब एक किलोमीटर नीचे बादल फटते देखा। कई तंबू बाढ़ में बह गए।'
 
चूंकि विधायक को विशेष सुरक्षा मिली हुई थी, इसलिए सेना ने परिवार को श्रीनगर पहुंचाने में मदद की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के लोग वहां फंसे हुए हैं।
शुक्रवार को घटनास्थल पर मौजूद रहे एक अधिकारी ने कहा था कि करीब 40 लोग लापता हैं जबकि पांच को बचा लिया गया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि 30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को इस त्रासदी के बाद स्थगित कर दिया गया है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसे फिर से शुरू करने पर फैसला किया जाएगा।
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख