Hanuman Chalisa
✕

मिशेल की संपत्तियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं एजेंसियां

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (23:32 IST)
नई दिल्ली। जांच एजेंसियां अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की विदेशी और घरेलू संपत्तियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं ताकि कंपनी को रक्षा सौदा दिलाने में उसके और उसके सहयोगियों द्वारा ली गई कथित घूस का पता चल सके।
 
 
जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसियों ने पता लगाया है कि कम से कम 4 देशों में मिशेल की संपत्तियां और बैंक खाते हैं और उन्हें संदेह है कि इनमें से अधिकतर सौदे के समय अर्जित की गईं और उन्हें संदेह है कि कुछ संपत्तियां भारत में भी बेनामी तरीके से रखी गई हो सकती हैं, जहां वास्तविक मालिक ब्रिटिश नागरिक मिशेल से जुड़ा हो सकता है।
 
मिशेल को पिछले महीने यूएई से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने 2015 में दिल्ली में 1.12 करोड़ रुपए की संपत्तियां धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कुर्क की थीं। संपत्तियां मिशेल से जुड़ी थीं।
 
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसियां अब उसकी संपत्तियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं ताकि उन्हें भी कुर्क किया जा सके। इससे एजेंसियों को सौदे में धन के लेन-देन का पता लगाने में मदद मिलेगी। एजेंसियां यूएई और ब्रिटेन सहित अन्य देशों में उनके समकक्षों की मदद ले रही हैं। इसका मकसद न केवल अचल संपत्तियों का ब्योरा हासिल करना है बल्कि बैंक खातों की सूचना भी प्राप्त करना है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख