शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chirag Paswan to become LJP president
Written By
Last Modified: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (08:27 IST)

लोजपा अध्यक्ष बन सकते हैं चिराग पासवान, आज हो सकती है घोषणा

Chirag Paswan
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान पार्टी का दारोमदार अपने बेटे चिराग पासवान को सौंपने को तैयार हैं और इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को होने की संभावना है।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोजपा के अध्यक्ष के रूप में चिराग पासवान को पदभार सौंपा जा सकता है। लोजपा की स्थापना 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने वर्ष 2000 में की थी। सूत्रों ने कहा कि रामविलास पासवान पार्टी के संस्थापक-संरक्षक होंगे और उनके बेटे अध्यक्ष पद संभालेंगे।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में ऑड-ईवन का दूसरा दिन, AQI खतरनाक स्तर पर, NGT का नोटिस