Hanuman Chalisa

गूगल ने 'चिपको आंदोलन' पर बनाया डूडल

सोमवार, 26 मार्च 2018 (14:10 IST)
नई दिल्ली।  'चिपको आंदोलन' की 45वीं वर्षगांठ पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बना लोगों को इस महत्वपूर्ण आंदोलन की एक बार फिर याद दिलाई और आज के दौर में इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। ग्लोबल वॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी कई समस्याओं के कारण आज भी न केवल इस आंदोलन की प्रासंगिकता कायम है बल्कि इसका महत्व पहले से कई अधिक बढ़ गया है। ऐसे में गूगल का यह डूडल हमें पर्यावरण के प्रति हमारी कम होती सतर्कता को एक बार फिर जीवित करने का एक प्रयास प्रतीत होता है।
 
मानव जीवन के लिए जंगलों और पेड़ों की अनिवार्यता को सशक्त रूप से पेश करने वाले 'चिपको आंदोलन' की शुरुआत वर्ष 1973 में चमोली से हुई थी। पर्यावरणविद् और गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता चंडीप्रसाद भट्ट ने 1973 में मंडल गांव के पास इस आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन से सुन्दरलाल बहुगुणा दुनियाभर में सुर्खियों में आए और आंदोलन विश्व में चर्चा का विषय बना। जंगल के ठेकेदारों के खिलाफ इस आंदोलन में लोग पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उनसे चिपककर खड़े हो जाते थे।
 
'चिपको आंदोलन' में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और इस तरह संघर्ष से दीक्षा प्राप्त कर महिलांए जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ीं और इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अपने डूडल में ग्रामीण महिलाओं को पेड़ से चिपके हुए दिखाया है। ऐसा माना जाता है कि आंदोलन की प्रेरणा राजस्थान के बिश्नोई समाज के खेजड़ी वृक्ष को बचाने के लिए किए गए आंदोलन से ली गई थी, जो कि अब लुप्त होने की कगार पर है। (भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख