गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. chinese researchers find batch of new coronaviruses in bats
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 जून 2021 (20:06 IST)

बड़ी खबर, चमगादड़ों में मिले Coronavirus के नए तरह के नमूने!

बड़ी खबर, चमगादड़ों में मिले Coronavirus के नए तरह के नमूने! - chinese researchers find batch of new coronaviruses in bats
नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक चमगादड़ में मिले नए वायरस में एक ऐसा वायरस भी शामिल है, जो आनुवंशिक रूप से कोविड-19 का दूसरा सबसे करीबी हो सकता है। 
 
दरअसल, कोविड-19 की उत्पत्ति की नए सिरे से जांच के बीच चीनी शोधकर्ताओं को चमगादड़ों में नए तरह के कोरोनावयारस के नमूने मिले हैं। ये वायरस ऐसे हैं जो आनुवंशिक रूप से कोविड-19 का दूसरा सबसे करीबी हो सकता है।
 
शेडोंग विश्वविद्यालय के चीनी शोधकर्ताओं का कहना है कि चमगादड़ों में कितने प्रकार के कोरोनावायरस होते हैं और यह कितने लोगों में फैलने की क्षमता रखते हैं, यह दक्षिण-पश्चिमी चीन में उनकी रिसर्च में खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हमने कई प्रकार की चमगादड़ प्रजातियों में से 24 नए कोरोनावायरस जीनोम इकट्ठे किए हैं, जिनमें चार SARS-CoV-2 जैसे वायरस शामिल हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक यह नमूने मई 2019 और नवंबर 2020 के बीच जंगल में रहने वाले छोटे चमगादड़ों से एकत्र किए थे। इस दौरान चमगादड़ों के मुंह से नमूने लेने के साथ-साथ उनके मल-मूत्र की भी जांच की गई। रिपोर्ट के अनुसार एक वायरस आनुवंशिक रूप से SARS-CoV-2 वायरस के समान था।
 
ये भी पढ़ें
425 जेंटलमैन कैडेट बने भारतीय सेना समेत 9 मित्र सेनाओं के सैन्य अधिकारी