ramcharitmanas
✕

चीन की धमकी, भारत चट्टान को अंडे से मार रहा है, भारतीय सेना PLA पर गोलियां चलाएगी तो तुरंत युद्ध शुरू हो जाएगा

Published: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (14:10 IST)
भारत-चीन के विदेश मंत्री जहां एक तरफ रूस तनाव को सुलझाने में लगे हैं वहीं चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि अगर भारतीय सेना पैंगॉन्ग त्सो झील (लद्दाख) के दक्षिणी हिस्से से नहीं हटती तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पूरे ठंड के मौसम में वहीं जमी रहेगी। 
 
चीन के सरकारी मीडिया में धमकी देते हुए लिखा गया है कि भारतीय सैनिकों ने LAC पार किया है, अगर भारतीय सैनिक पीछे नहीं हटें तो हम सीमा पर तनाव बनाए रखेंगे और ये तनाव युद्ध में भी बदल सकता है। 
 
ग्लोबल टाइम्स ने अपनी लीड स्टोरी में लिखा है कि भारतीय सैनिक एलएसी पार कर गए हैं। चीनी उन्हें पीछे हटने और उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। अगर भारत इसे स्वीकार नहीं करता है तो हम सीमा पर तनाव बनाए रखेंगे। जहां दोनों ताकतों के बीच टकराव होना है, वो बेहद ऊंचाई के दुर्गम इलाके हैं। दोनों पक्षों के लिए वहां बड़े पैमाने पर सेनाएं बनाए रखना मुश्किल है। तो चलो और इच्छाशक्ति का एक शो शुरू करें। सर्दियां आने पर दोनों अपने रसद पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।' 
 
ग्लोबल टाइम्स को चीनी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी का मुखपत्र माना जाता है, उसमें एक लेख में लिखा है कि अगर भारतीय सेना पीएलए पर गोलियां चलाएगी तो तुरंत युद्ध शुरू हो जाएगा। भारत ने पैंगोंग के दक्षिणी किनारे पर ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया है, वो फ्रांसीसी राफेल फायटर जेट ले आए हैं। लेकिन ये सब काम नहीं आएगा, पीएलए जल्दी भारतीय सैनिकों को झटका देगी। 
 
बहुत ऊंचाई वाले इलाकों में भारत से सर्दियों में बड़ी तादात में सेना बनाए रखने की क्षमता नहीं है। कई भारतीय सैनिकों को ठंड और बेकाबू महामारी के खतरे का सामना करना पड़ेगा। भारतीय सैनिकों के मुकाबले पीएलए के पास रसद की कोई तुलना नहीं है।'
 
अखबार यहीं नहीं रुका और उसके आगे लिखा कि यदि भारत शांति चाहता है, तो चीन और भारत 7 नवंबर, 1959 के LAC को बरकरार रखना चाहिए। अगर भारत युद्ध चाहता है तो देखते हैं कि कौन सा देश दूसरे को मात दे सकता है। 
 
चीन की GDP भारत की तुलना में पांच गुनी है और रक्षा बजट दो से तीन गुना है। भारत चट्टान को अंडे से मार रहा है। हमें भारतीय राष्ट्रवादी ताकतों को ये बात अच्छे से समझा देनी चाहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख