Hanuman Chalisa

सिक्किम सीमा पर तनाव, भारत को धमकी, युद्ध के लिए तैयार है चीन...

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (09:48 IST)
सिक्किम क्षेत्र में भारत-चीन के उपजे विवाद के लिए भारतीय सेना पर ठीकरा फोड़ते हुए चीनी मीडिया ने धमकी भरे शब्द में लिखा है कि चीन किसी भी तरीके के टकराव के लिए तैयार है, डोकलाम के मुद्दे चीन युद्ध के लिए जाने से भी पीछे नहीं हटेगा।
 
चीन के सरकारी मीडिया ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 16 जून को भारतीय सेना ने सिक्किम सेक्‍टर में बॉर्डर पारकर चीनी क्षेत्र में प्रवेश किया। भारत की यह कार्रवाई सीधे तौर पर चीनी संप्रभुता पर अतिक्रमण है।
 
ALSO READ: युद्धोन्मादी चीन की धमकी, कर देंगे 62 से भी बुरा हाल; कितने तैयार हैं हम...
इस लेख में 1962 के बाद भारत पर लगातार उत्तेजित करने का आरोप लगाया है। इसमें लिखा गया है कि चीन को भविष्य में होने वाले सभी तरह के टकरावों के लिए तैयार रहना चाहिए। चीन को आगे बढ़कर LAC पर टकराव का मुकाबला करना चाहिए।
 
लेख में लिखा है कि चीन को बेझिझक डॉकलाम एरिया में निर्माण बढ़ाना चाहिए इसके साथ ही अपनी सेना की संख्या भी वहां पर बढ़ानी चाहिए। एक संप्रभु देश होने के नाते यह चीन का हक है। चीन भारत के साथ किसी भी तरह के टकराव होने से नहीं डरता है, इसी प्रकार चीन किसी भी तरह के युद्ध से भी नहीं डरता है और खुद को इसके लिए तैयार करता है।
 
ALSO READ: लद्दाख का इतिहास गवाह है, अब जंग हुई तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा चीन...
अखबार ने लिखा है कि भारत की इस तरह की कार्रवाई चीन की संप्रभुता को चुनौती है, जिस तरह से लगातार तनाव बढ़ रहा है। चीन को टकराव के लिए बिल्कुल तैयार रहना चाहिए, हालांकि इसके साथ ही समझदारी का भी उपयोग भी करना चाहिए। चीन में लगातार आवाज उठ रही है कि भारतीय सेना को डोकलाम सेक्टर से हटाना चाहिए, वहीं भारत की जनता भी यह सोचती है कि भारत चीन के साथ युद्ध के लिए संघर्ष कर रहा है। इन सभी बातों को भूलते हुए दोनों देशों को संयम रखने की जरुरत है।

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख