dharma sangrah
✕

खौफनाक! एक ही घर में निकले 46 सांप, नागिन की तलाश...

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (09:13 IST)
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र में एक ही घर से सपेरों द्वारा 46 सांप पकड़ने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इन सापों को पकड़ने वाले सपेरों का दावा है कि एक नागिन उनकी पकड़ में नहीं आई है।
 
मरदह इलाके के बोगना गांव निवासी कांता राजभर ने बताया कि चार दिन पहले उसके घर में एक सांप दिखाई दिया। उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला।
 
दो दिन बाद कांता की पुत्रवधू अनीता के पैर पर एक सांप चढ़ गया। उसके बाद पांच सांप और दिखाई दिए। उन्होंने सांप पकड़ने के लिए मलेठी गांव से सपेरों को बुलाया तो एक के बाद एक 46 सांप पकड़े।
 
सपेरों का कहना था कि अभी एक नागिन उनकी पकड़ में नहीं आई है। इन सांपों ने अपना बसेरा घर के आंगन में लगे ईंट के चट्टे में बना रखा था। इस घटना से कांता का परिवार ही नहीं गांव के लोग भी दहशत में हैं। (वार्ता) 
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख