dharma sangrah
✕

खुशखबर, 'ब्रह्मास्त्र' से रोकेंगे बाढ़, हर साल लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (19:23 IST)
नई दिल्ली। केरल जैसी भयावह बाढ़ से लाखों लोगों को भारी तबाही का दंश झेलना पड़ता है। इससे बचने के लिए एक नई तकनीक विकसित कर ली गई है। इससे बारिश के प्रभाव को मॉनिटर करने में राज्य सरकारों को काफी मदद मिल सकती है।  
 
आईएमडी के प्रमुख केजे रमेश ने कहा कि बारिश की वजह से नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी के आकलन के लिए एक नई तकनीक विकसित की गई है और इससे राज्य सरकारों को बारिश के प्रभाव का बारीकी से अध्ययन करने का मौका मिल जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस प्रौद्योगिकी को ‘प्रभाव आधारित पूर्वानुमान दृष्टिकोण’ कहा गया है जो दिखाता है कि घटना-पूर्व परिदृश्य अधिकारियों को वास्तविक समय में निर्णय लेने में मदद करता है।
 
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रमेश ने कहा, 'हमें ऐसा परिदृश्य पैदा करने में सक्षम होना चाहिए जहां हम यह फैसला ले सकें कि हमें पानी छोड़ना है या नहीं छोड़ना है।
 
उन्होंने कहा ‍कि इससे हर राज्य प्राधिकार को फैसला लेने में मदद मिलेगी। इस इस प्रणाली का संचालन घटना-पूर्व परिदृश्य के तौर पर कर सकते हैं। हम अब इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सेवा के लिए करने में सक्षम हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख