manglik dosh calculator
✕

चिदंबरम का शाह से सवाल, अगर अल्पसंख्यक CAA से प्रभावित नहीं होंगे तो मुसलमान इससे बाहर क्यों?

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (08:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उनकी उस टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा कि अल्पसंख्यक समुदाय का कोई भी व्यक्ति संशोधित नागरिकता कानून से प्रभावित नहीं होगा और पूछा कि ऐसा है तो तो फिर मुसलमानों को इस कानून से बाहर क्यों रखा गया है?
ALSO READ: कोलकाता में अमित शाह का बड़ा बयान, CAA पर पीछे नहीं हटेंगे
कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के कारण किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी।
ALSO READ: अमित शाह का विपक्ष पर आरोप, CAA पर भ्रम फैलाकर देश में भड़का रहा है दंगे
पूर्व वित्तमंत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में पूछा कि गृहमंत्री का कहना है कि सीएए से कोई अल्पसंख्यक प्रभावित नहीं होगा। अगर यह सही है तो उन्हें देश को बताना चाहिए कि सीएए से कौन प्रभावित होगा? अगर सीएए से कोई भी प्रभावित नहीं होगा, जैसा कि वर्तमान में है तो सरकार ने कानून क्यों पारित किया?
 
उन्होंने पूछा कि यदि सीएए का उद्देश्य सभी अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंचाना है (गुहमंत्री के अनुसार कोई भी प्रभावित नहीं होगा), तो मुसलमानों को अधिनियम में उल्लिखित अल्पसंख्यकों की सूची से बाहर क्यों रखा गया है?

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख