Hanuman Chalisa

Chandrayaan-2, लैंडर विक्रम से संपर्क टूटा, PM मोदी ISRO वैज्ञानिकों से बोले- हिम्मत मत हारिए

Updated: शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (10:03 IST)
भारत का महत्वाकांक्षी मिशन Chandrayaan-2 शुक्रवार देर रात चांद से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। इससे ठीक पहले सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन इस अनहोनी से ISRO के कंट्रोल रूम में अचानक सन्नाटा पसर गया। टीवी-इंटरनेट पर इस अंतरिक्ष में भारत की इस महान उपलब्धि के लिए देख रहे करोड़ों लोग मायूसी में डूब गए। सबकुछ चंद्रयान पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के सबसे मुश्किल 15 मिनट के दौरान हुआ।

अभी भी विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क की उम्मीदें बाकी हैं, लेकिन यह किसी चमत्कार के जैसा ही होगा। ISRO ने कहा कि लैंडर विक्रम से अचानक संपर्क टूट गया। इसरो ने कहा कि विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आर्बिटर अभी कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ है। डेटा का अध्ययन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिम्मत रखिए। उन्होंने इसरो प्रमुख की पीठ भी थपथपाई।
 
मोदी ने वैज्ञानिकों को कहा, हिम्मत रखिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी समय तक इसरो के मुख्यालय में रहे और उन्होंने चंद्रयान 2 मिशन के लिए इसरो के अध्यक्ष के सिवन की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। देश वैज्ञानिकों पर गर्व करता हैं। हिम्मत से चलें, देश आपके साथ है। देश सेवा करने के लिए आपको बधाई। आपने बहुत बड़ी सेवा की है, विज्ञान की और मानव जाति की। आपकी हिम्मत से मैंने बहुत कुछ सीखा है। पीएम ने कहा उम्मीद कीजिए आगे अच्छा होगा। देश को खुशी मिलेगी। जो किया, वह छोटी- मोटी कामयाबी नहीं है। 
 
राष्ट्रपति ने कहा- देश को इसरो पर गर्व : चंद्रयान 2 मिशन के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की पूरी टीम ने अनुकरणीय प्रतिबद्धता और साहस दिखाया है। देश को इसरो पर गर्व है। हम सभी को सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है।
 
पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है :  राहुल गांधी ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के आखिरी समय में संपर्क टूट जाने के बावजूद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रति आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि इस तनावपूर्ण समय में प्रतीक्षा करते हुए पूरा राष्ट्र इसरो की पूरी टीम के साथ खड़ा है। आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। जय हिन्द।
राहुल गांधी ने अलग ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-2 मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए इसरो टीम को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत के समान है। आपका काम व्यर्थ नहीं है। इसने कई मिसालें कायम की हैं और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है। 
 
उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व :  गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद कहा कि चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। Chandrayaan-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। भारत इसरो के अपने प्रतिबद्ध एवं अथक परीश्रम करने वाले वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। इसरो की भविष्य की योजनाओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख