ramcharitmanas

अविश्वास प्रस्ताव: हार के बाद नायडू ने कहा- प्रधानमंत्री ने सत्ता का अहंकार दिखाया

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (08:16 IST)
अमरावती। लोकसभा में शुक्रवार रात तेलुगू देशम पार्टी की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर सत्ता का अहंकार दिखाने और ओछी बात करने का आरोप लगाया।
 
 
सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आंध्रप्रदेश के साथ किए गए वादे के साथ इंसाफ नहीं किया। राज्य को 2014 में विभाजन के बाद बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है।
 
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आंध्रप्रदेश के पांच करोड़ लोगों को उम्मीद थी कि (केंद्र सरकार को) पछतावा होगा और भूल सुधार की जाएगी।’ चंद्रबाबू ने आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री अहंकारी हैं। उन्होंने सत्ता का अहंकार दिखाया है। वह इस तरह बोले कि हमारे राज्य का उपहास उड़ाया गया। वह ओछी बातें कर रहे हैं।’
 
 
उल्लेखनीय है कि कल संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। पीएम मोदी ने लोकसभा में उनकी सरकार के खिलाफ आंध्रप्रदेश से तेलुगुदेशम् पार्टी (तेदेपा) सदस्य के. निवास द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, 'मैं आंध्रप्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि चाहे राजधानी की बात हो या किसानों की बात, विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'
 
 
मोदी ने उल्टा आंध्रप्रदेश की तेदेपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा, 'राजग सरकार आध्रप्रदेश के लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का सम्मान करती है, लेकिन 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के कारण वह बंदिशों में बँधी हुई है।'
 
 
उन्होंने कहा कि आयोग की सिफारिशों के अनुसार, विशेष राज्य के दर्जे का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है और अब सिर्फ पूर्वोत्तर और पर्वतीय राज्यों की अलग श्रेणी है। लेकिन, इसके बाद भी केंद्र सरकार ने आंध्रप्रदेश के लिए विशेष राहत का प्रस्ताव दिया था।
 
 
प्रधानमंत्री ने बताया कि 08 सितंबर 2016 को विशेष राहत को लागू किया गया था और इसके लिए 04 नवंबर 2016 को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद भी दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तेदेपा राज्य की राजनीति के लिए संसद का उपयोग कर रही है। मोदी ने कहा "जब तेदेपा ने राजग से समर्थन वापस लिया था तो आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मैंने कहा था कि आप वाईएसआर (कांग्रेस) के चक्र में फंस रहे हैं। आप किसी हाल में बच नहीं पाएंगे। झगड़ा कहां का और उपयोग सदन का।' (एजेंसी)
 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

LIVE: ByPoll Election Results : दतिया में भाजपा आगे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

अगला लेख