Daily Horoscope

चंदा कोचर से छुट्टी पर जाने को नहीं कहा गया : आईसीआईसीआई बैंक

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (23:03 IST)
नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने इस रिपोर्ट से शुक्रवार को इंकार किया कि उसकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को स्वतंत्र रूप से बोर्ड जांच पूरी होने तक छुट्टी पर जाने को कहा कि गया है। गड़बड़ी को लेकर गुमनाम शिकायत (व्हिसलब्लोअर) पर यह जांच की जा रही है।
 
निजी क्षेत्र के देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने यह भी कहा कि उनकी उत्तराधिकारी के चयन को लेकर कोई खोज समिति गठित नहीं की गई है। बैंक ने एक बयान में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक निदेशक मंडल चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने की बात से इंकार करता है। वे सालाना अवकाश पर हैं, जो पहले से नियोजित था। 
 
बयान के अनुसार बोर्ड इस बात से भी इंकार करता है कि उसने उनकी उत्तराधिकार तलाशने के लिए कोई खोज समिति बनाई है। कुछ दिन पहले आईसीआईसीआई के निदेशक मंडल कुछ कर्जदारों के मामले में हितों के टकराव और इसके परस्पर लेन-देन पर आधारित होने के आरोपों की पड़ताल के लिए स्वतंत्र जांच की घोषणा की थी। बैंक ने मार्च में कहा कि था कि निदेशक मंडल का चंदा कोचर में पूरा भरोसा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख