suvichar

एजाज अहमद अहंगर आतंकवादी घोषित, IS के लिए कर रहा था आतंकियों की भर्ती

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (08:44 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर मूल के एक व्यक्ति को बुधवार को सरकार ने आतंकवादी घोषित किया। इस खूंखार आतंकवादी के अल-कायदा से संबंध हैं और वह अन्य वैश्विक आतंकवादी समूहों के संपर्क हैं तथा भारत में इस्लामिक स्टेट (IS) को फिर से शुरू करने में जुटा है।
 
एजाज अहमद अहंगर उर्फ ​​अबू उस्मान अल-कश्मीरी वर्तमान में अफगानिस्तान में बसा है और वह इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर (ISJK) के प्रमुख भर्ती करने वालों में से एक है।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना के माध्यम से घोषित किया कि उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है।
 
 
गृह मंत्रालय ने कहा कि अहंगर कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है और उसने अपने कश्मीर आधारित नेटवर्क में शामिल करने के लिए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
अहंगर को भारत के लिए इस्लामिक स्टेट (IS) भर्ती सेल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था और उसने एक ऑनलाइन भारत-केंद्रित आईएसआईएस प्रचार पत्रिका शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
अधिसूचना में कहा गया है कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 के तहत चौथी अनुसूची में शामिल होने के साथ, अहंगर आतंकवादी घोषित होने वाला 49वां व्यक्ति होगा। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

1971 युद्ध का वो 'संत', जिसके नाम से कांपती थी पाकिस्तानी टैंक रेजिमेंट : पढ़िए महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की शौर्य गाथा

आजादी के 80 साल : अगर भगत सिंह और सरदार पटेल आज लौट आएं तो क्या पूछेंगे?

LIVE: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, थोड़ी देर में लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

अगला लेख