Hanuman Chalisa

मोदी सरकार खुलेआम कर रही है श्रीलंका की मदद : वाइको

शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (23:46 IST)
चेन्नई। श्रीलंका के प्रति भाजपा नीत राजग सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए गठबंधन सहयोगी एमडीएमके ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिलों के खिलाफ काम कर रही है और भविष्य में इसकी प्रतिक्रिया हो सकती है।
 
एमडीएमके के संस्थापक वाइको ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमणियन स्वामी की इस मांग पर एतराज जताया कि भारत का सर्वोच्च असैन्य सम्मान श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को दिया जाए और कहा कि भगवा पार्टी स्वामी से सिर्फ दूरी बनाकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती।
 
वाइको ने कहा कि हालांकि पूर्व की संप्रग सरकार तमिलों के खिलाफ श्रीलंका सरकार की मदद चतुराई से करती थी, बाद में उसने इसे खत्म कर दिया। भाजपा सरकार खुलेआम श्रीलंका की मदद कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह जनरल डायर के लिए भारतरत्न मांगने के बराबर है जिसने जलियांवाला बाग नरसंहार का नेतृत्व किया था। क्या प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) या भाजपा के किसी अन्य ने इसके लिए स्वामी की निंदा की? नहीं। वे यह कहकर अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते कि यह उनका (स्वामी का) निजी विचार है। (भाषा) 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई